Latest

Barish: भारी बारिश से ढही दीवार, 16 लोगों की मौत

महाराष्ट्र के पुणे स्थित कोंधवा में एक दीवार ढहने से 16 लोगों की मौत हो गई है. फिलहाल वहां राहत और बचाव का काम जारी है. वहीं इस हादसे में घायल हुए लोगों की संख्या का पता नहीं चल पाया है. फायर डिपार्टमेंट के अधिकारी ने बताया कि मृतकों में नौ पुरुष, एक महिला और चार बच्चे शामिल हैं. हालांकि अबतक इनकी पहचान नहीं हो पाई है. मौके पर बचाव कार्य के लिए NDRF की टीम भी पहुंच चुकी है
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यहां कोंधवा इलाके में तालाब मस्जिद के पास स्थित 60 फीट ऊंची एक दीवार ढहकर वहां बनी टिन के झोपड़ियों पर गिर गई. झोपड़ियों के मलबे में अब भी दो से तीन लोगों के फंसे होने की आशंका है.

Leave a Reply

Back to top button