Barish: भारी बारिश से ढही दीवार, 16 लोगों की मौत

images 35 1

महाराष्ट्र के पुणे स्थित कोंधवा में एक दीवार ढहने से 16 लोगों की मौत हो गई है. फिलहाल वहां राहत और बचाव का काम जारी है. वहीं इस हादसे में घायल हुए लोगों की संख्या का पता नहीं चल पाया है. फायर डिपार्टमेंट के अधिकारी ने बताया कि मृतकों में नौ पुरुष, एक महिला और चार बच्चे शामिल हैं. हालांकि अबतक इनकी पहचान नहीं हो पाई है. मौके पर बचाव कार्य के लिए NDRF की टीम भी पहुंच चुकी है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यहां कोंधवा इलाके में तालाब मस्जिद के पास स्थित 60 फीट ऊंची एक दीवार ढहकर वहां बनी टिन के झोपड़ियों पर गिर गई. झोपड़ियों के मलबे में अब भी दो से तीन लोगों के फंसे होने की आशंका है.

इसे भी पढ़ें-  ICICI-Videocon Loan Case: बॉम्बे हाई कोर्ट से चंदा कोचर को बड़ी राहत; मुकदमा चलाने की मंजूरी को बताया 'अवैध' और किया रद्द, जानें क्या है पूरा मामला

Leave a Reply

हमारे आदर्श
हमारे आदर्श हमारे आदर्श