katniमध्यप्रदेश

बरही पुलिस ने दो अपह्त बालिकाओं को इंदौर एवं बकेली उमरिया से किया दस्तयाब

बरही पुलिस ने दो अपह्त बालिकाओं को इंदौर एवं बकेली उमरिया से किया दस्तया

कटनी -पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे ’’ऑपरेशन मुस्कान’’ के तहत श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला कटनी अभिजीत रंजन जी द्वारा अपहृत बालक / बालिकाओ की दस्तयाबी हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके पालन में पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय संतोष डेहरिया एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी महोदय पुलिस विजयराघवगढ के.पी. सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। थाना बरही के अप. क्र. 430/2024, एवं अपराध क्रमांक 532/24 में धारा 137(2) बी. एन. एस. के अपहृत बालिका को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कटनी द्वारा एक टीम गठित की गई जो टीम इंदौर एवम बकेली उमरिया जाकर अपह्त बालिकाओं उप निरीक्षक शैलेंद्र सिंह सेंगर, एवं सहायक उप निरीक्षक देवानन्द शर्मा द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत दस्तयाब किया गया है।

 

दस्तयाबी उपरांत अपहृत बालिकाओ को उसके परिजनो के सुपुर्द किया गया । इस सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी श्री शैलेन्द्र सिंह यादव , उप निरीक्षक शैलेंद्र सिंह सेंगर,स.उ.नि. देवानंद शर्मा,, साइबर सेल से आर प्रशांत विश्वकर्मा की मुख्य भूमिका रही।

Back to top button