Saturday, May 16, 2026
Latest:
Latestमध्यप्रदेश

Bandhavgarh Tiger Reserve कुछ दिन पहले MP को मिला था टाइगर स्टेट का दर्जा, आज बांधवगढ में मिला मादा शावक का शव

Bandhavgarh Tiger Reserve बांधवगढ़ में  फिर मिला मादा शावक का शव कुछ रोज पहले ही मध्यप्रदेश को टाइगर स्टेट का दर्जा मिला था। इस उपलब्धि में कटनी से सटे बसे बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व का अहम योगदान था। बांधवगढ़ में सर्वाधिक बाघ हैं। इस खुशी की खबर के बाद आज जो खबर मिली वह दुखद और चिंता जनक थी। टाइगर स्टेट में आज एक बाघ शावक का शव मिलने से सनसनी फैल गई।

मिली जानकारी के अनुसार बांधवगढ टाइगर रिजर्व के पनपथा बफर के पथरहटा सर्किल के खुसरिया बीट के आर एफ 192 में  7 माह के शावक का शव मिला। बांधवगढ टाइगर रिजर्व के अधिकारी जांच में जुट गए हैं। डॉग स्क्वॉड से क्षेत्र में सर्चिंग कराई गई प्रथम दृष्टया यह मामला शिकार का प्रतीत नहीं होता अलबत्ता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति साफ होगी।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम