BAN vs IND Live Score: भारत को मिला 229 रनों का लक्ष्य, शमी का पांच विकेटों का धमाका
BAN vs IND Live Score: भारत को मिला 229 रनों का लक्ष्य, शमी का पांच विकेटों का धमाका।
बांग्लादेश ने तौहीद ह्रदोय के शतक और जाकिर अली के अर्धशतक की मदद से भारत के सामने जीत के लिए 229 रनों का लक्ष्य रखा है।
BAN vs IND Live Score: भारत को मिला 229 रनों का लक्ष्य, शमी का पांच विकेटों का धमाका
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की स्थिति एक समय खराब थी और उसने 35 रन पर ही पांच विकेट गंवा दिए थे, लेकिन जाकिर और ह्रदोय ने शानदार साझेदारी कर बांग्लादेश की पारी को संभाला। इन दोनों की पारी की मदद से ही बांग्लादेश 49.4 ओवर में 228 रन बनाने में सफल रहा। ह्रदोय 118 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्के की मदद से 100 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने शानदार गेंदबाजी जारी रखी और मैच का अपना पांचवां विकेट झटका। शमी ने तस्कीन अहमद को आउट किया और भारत को नौवीं सफलता दिलाई। तस्कीन छह गेंदों पर तीन रन बनाकर आउट हुए। क्रीज पर हालांकि, तौहीद ह्रदोय अब भी मौजूद हैं।
बांग्लादेश के बल्लेबाज तौहीद ह्रदोय ने भारत के खिलाफ शतक लगाया। यह उनका वनडे में पहला सैकड़ा है। ह्रदोय ने जाकिर अली के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए शानदार साझेदारी की थी और बांग्लादेश को मुश्किल से उबारा।
तौहीद ह्रदोय की शानदार बल्लेबाजी की मदद से बांग्लादेश का स्कोर 200 रन के पार पहुंच गया है। ह्रदोय 90 रन बनाकर खेल रहे हैं और धीरे-धीरे शतक की ओर बढ़ रहे हैं।

