Tiger Attack: बाघ के हमले में चरवाहा घायल

IMG 20230916 WA0003

Tiger Attack: बाघ के हमले में चरवाहा घायलब ड़वारा-बरही वन परिक्षेत्र अंतर्गत निपनिया बीट में मवेशी चरा रहे चरवाहे पर बाघ ने हमला किया है। बाघ से बचकर युवक घर पहुंचा और घटना की जानकारी दी। युवक को बरही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां पर उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार घमेरे सिंह गोड़ निवासी ग्राम नैगवां शुक्रवार को आरएफ.-509 निपनिया बीट के समीप राजस्व क्षेत्र में मवेशी चरा रहा था, इसी दौरान बाघ ने हमला कर दिया। युवक शोर मचाने लगा और बाघ पंजा मारने के बाद जंगल की ओर भाग गया।

किसी तरह जान बचाकर युवक घर पहुंचा और परिजनों को जानकारी दी। युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरही में भर्ती कराया,जहां उपचार जारी है। सूचना मिलने पर वन विभाग के अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें-  कार्यादेश जारी होने के बाद भी निर्धारित समय-सीमा में अनुबंध निष्पादित नहीं करना निगम के दो ठेकेदारों को पड़ा भारी,निगमायुक्त ने की बड़ी कार्रवाई,अमानत राशि की राजसात, निगम की निविदाओं में भाग लेने पर दो वर्ष तक लगाया प्रतिबंध