Site icon Yashbharat.com

बाबा साहब का सम्पूर्ण जीवन अनंत काल तक प्रासंगिक: दीपक टण्डन

IMG 20250414 WA0017

कटनी। बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर का सम्पूर्ण जीवन सदैव हर व्यक्ति के लिए प्रासंगिक था और अनंत काल तक रहेगा। समाज मे व्याप्त कुरूतियों को दूर करने के लिए बाबा साहेब ने सदैव समाज को नई राह दिखाई। उनका संविधान देश के लिए परम वैभव के समान है।

यह विचार आज जिला भाजपा कार्यालय में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 134वी जन्म जयंती के अवसर पर उन्हें नमन करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक सोनी टण्डन ने व्यक्त किये। इस अवसर पर सभी जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष तथा वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने बाबा साहब के तेल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामरतन पायल ने कहा कि संविधान की दुहाई देकर चुनाव में संविधान की किताब दिखाने वाले कांग्रेसी नेताओं का संस्कार सदैव बाबा साहब का अपमान था जो लोग कानून को फाड़ते हों जिनकी पार्टी ने सदैव अम्बेडकर का अपमान किया आज वो उनके नाम की दुहाई दे रहे हैं।

श्रीमती पार्वती तामिया ने कहा कि हमे गर्व है कि हमारी सरकार ने बाबा साहेब का हर कदम पर सम्मान किया बाबा साहेब के समानता के सिद्धांत से ही आज देश मे एक अनुसूचित जन जाती समाज की महिला राष्ट्रपति हैं।

श्रीमती नम्रता चौधरी ने कहा कि महिलाओं को समान अधिकार देने की पैरवी करने वाले बाबा साहेब की जयंती मनाकर हम उनके बताए आदर्श पर चल रहे हैं। इसके उपरांत जिला उपाध्यक्ष अंकिता तिवारी ने बाबा साहब के द्वारा निर्मित एवं देश के गणराज्य के द्वारा अंगीकृत संविधान के अनुसार चलने की सभी को शपथ दिलाई। इस दौरान जिला कार्यालय मंत्री अम्बरीष वर्मा ने सभी उपस्थित जनों का जन्म जयंती के पर मुंह मीठा कराया। संचालन जिला महामंत्री सुनील उपाध्याय एवं आभार प्रदर्शन मंडल अध्यक्ष सौरभ अग्रवाल ने किया इस कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश सोनी, जिला उपाध्यक्ष रवि खरे, मृदुल द्विवेदी, रणवीर कर्ण, मीडिया प्रभारी आशुतोष शुक्ला, यज्ञदत्त मिश्रा, सोशल मीडिया जिला संयोजक सचिन तिवारी, मंडल अध्यक्ष कौशलेश मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनीष दुबे, विधि प्रकोष्ठ जिला संयोजक दीपक तिवारी, संकल्प अग्रवाल, मनोज गोस्वामी, दीपक चौधरी, विवेक गुप्ता, विनोद तामिया, ऋषभ मिश्रा, आदर्श पांडे आदि उपस्थित थे।

 

Exit mobile version