Site icon Yashbharat.com

baba ka dhaba: बाबा के खाते में 40 लाख से ज्यादा, मालामाल होने की कहानी में आए कई मोड़

baba ka dhaba

baba ka dhaba: बाबा का ढाबा के मालिक कांता प्रसाद और उन्हें सोशल मीडिया पर मशहूर करने वाले यू-ट्यूबर गौरव वासन के आरोप-प्रत्यारोप अब वर्चुअल दुनिया से कानूनी कागजों पर आ पहुंचे हैं। बाबा अब लखपति हो गए हैं। उनके खाते में 40 लाख रुपये से ज्यादा आए हैं।

यू-ट्यूबर गौरव वासन

गौदक्षिण जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यू-ट्यूबर गौरव वासन ने शुरू में सोशल मीडिया पर अपना बैंक खाता शेयर किया था। इसमें करीब चार लाख रुपये आए थे। गौरव वासन ने दो लाख रुपये से ज्यादा बाबा के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए थे।

हालांकि 30 से 40 हजार रुपये अब भी उनके खाते में हैं। यह बात मालवीय नगर थाना पुलिस की बैंक खातों की जांच में सामने आई है। गौरव वासन ने सिर्फ अपना बैंक खाता शेयर किया था, अपनी पत्नी या किसी अन्य परिचित का नहीं।

रव वासन ने ही बाद में बाबा का बैंक खाता भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था। उधर, बाबा शुक्रवार शाम तक कहते रहे कि उन्हें पता नहीं है कि उनके पास कितना पैसा आया। बाबा ने नया मकान ले लिया। अब बताया जा रहा है कि वे नया ढाबा खोलने जा रहे हैं। इसके लिए जगह भी देख ली गई है।

पुलिस को जांच में पता लगा है कि गौरव वासन ने कुछ समय बाद बाबा का बैंक खाता अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर कर दिया था। बाबा के बैंक खाते में कुल 40 लाख रुपये आए हैं। पुलिस ने बाबा के बैंक खाते की डिटेल खंगाल ली है। दक्षिण जिला पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि गौरव वासन को एक-दो दिन में पूछताछ के लिए मालवीय नगर थाने बुलाया जाएगा। उनसे पूछा जाएगा कि शुरू में ही कांता प्रसाद का बैंक खाता व मोबाइल नंबर क्यों शेयर नहीं किए। उनके बैंक खाते में जो पैसा है, वह बाबा के खाते में क्यों ट्रांसफर नहीं किया। पुलिस ने फिलहाल गौरव व बाबा के बैंक खाते को सीज किया हुआ है।

 

Exit mobile version