Ayodhya Ram Mandir: श्रीरामलला के दर्शन के लिए तीर्थ यात्रियों को फ्लाइट से अयोध्या भेजेगी मप्र सरकार, इन उम्र वालों को मिलेगा लाभ

Ayodhya Ram Mandir

Ayodhya Ram Mandir: 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रदेश सरकार फ्लाइट से तीर्थ यात्रियों को अयोध्या भेजेगी। फरवरी से यह क्रम प्रारंभ होगा और लोकसभा चुनाव की घोषणा होने तक जारी रहेगा। इसके लिए मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत व्यवस्था की गई है। इसमें सभी जिलों से 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों का चयन कर भेजा जाएगा। वहीं, भारत सरकार द्वारा 19 ट्रेन भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

वर्ष 2012 से हुई है मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना की शुरुआत

प्रदेश में वर्ष 2012 से मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना लागू की गई। ट्रेन के माध्यम से अब तक आठ लाख से अधिक बुजुर्गों को विभिन्न तीर्थ स्थानों की यात्रा कराई जा चुकी है। विधानसभा चुनाव के पहले मई 2023 में सरकार ने विमान से यात्रियों को तीर्थ यात्रा कराने की शुरुआत की।

Ayodhya Ram Mandir

इसे भी पढ़ें-  भारत-नेपाल रिश्तों को नई उड़ान: 'सरयू-कमला एक्सप्रेस' के साथ पीएम मोदी ने नेपाल को दिया 24,000 करोड़ का पैकेज और IIT कैंपस का तोहफा