FEATUREDLatestराष्ट्रीय

Ayodhya: पीएम मोदी ने 2 अमृत भारत और 6 वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी, Video

Ayodhya: पीएम मोदी ने 2 अमृत भारत और 6 वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। श्री राम जन्मभूमि पर जहां भव्य मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) को अंतिम रूप दिया जा रहा है, वहीं अयोध्या को भी दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। 22 जनवरी 2024 की तारीख प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए तय की जा चुकी है। इससे पहले 30 दिसंबर का दिन अहम होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अयोध्या में है और राम की नगरी को करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात दे रहे हैं। यहां पढ़िए राम मंदिर निर्माण (Ram Temple Construction) और प्राण प्रतिष्ठा (Ram Mandir Pran Pratishtha) की तैयारियों से जुड़ा हर अपडेट

 

 

Reaction: अयोध्या राम मंदिर निर्माण पर फारुख अब्दुल्ला की प्रतिक्रिया

जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम और नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता फारूक अब्दुल्ला ने पुंछ में कहा, ‘अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन होने वाला है। मैं मंदिर के लिए प्रयास करने वाले सभी लोगों को बधाई देना चाहता हूं। मंदिर अब तैयार है। मैं चाहता हूं कि सभी को बताएं कि भगवान राम केवल हिंदुओं के नहीं हैं, वे दुनिया के सभी लोगों के हैं। यह किताबों में लिखा है। उन्होंने भाईचारे, प्रेम और एकता की बात की है। उन्होंने हमेशा लोगों को जमीन से ऊपर उठाने पर जोर दिया और कभी उनका धर्म या भाषा नहीं पूछी। उन्होंने एक सार्वभौमिक संदेश दिया। अब जब यह मंदिर खुलने वाला है, तो मैं सभी से कहना चाहता हूं कि भाईचारा बनाए रखें।’

 

 

Ayodhya: LIVE Updates

 राम नगरी में पीएम मोदी, सम्पूर्ण कवरेज के लिए फोटो पर क्लिक करें

 

Ayodhya VIDEO: पीएम मोदी के स्वागत के लिए तैयार अयोध्या

Lord Ram: रामनगरी का अज्ञात पेड़, जिसके तने पर स्वत: अंकि‍त हो जाता है ‘राम’ नाम

लखनऊ-गोरखपुर हाइवे पर स्थित महोबरा बाईपास चौराहा से रामजन्मभूमि तक कॉर‍िडोर निर्मित किया जा रहा है। इसी हाइवे के समानांतर सर्विस रोड से आगे बढ़ने पर निरंकारपुर आता है। निरंकारपुर में ही वह अज्ञात पेड़ है, जिसके तने पर स्वत: रामनाम अंकित होने का दावा किया जाता है। इस दावे के साथ ही यह वृक्ष आस्था के केंद्र में है।

 

Lord Ram: रामनगरी का अज्ञात पेड़, जिसके तने पर स्वत: अंकि‍त हो जाता है ‘राम’ नाम

लखनऊ-गोरखपुर हाइवे पर स्थित महोबरा बाईपास चौराहा से रामजन्मभूमि तक कॉर‍िडोर निर्मित किया जा रहा है। इसी हाइवे के समानांतर सर्विस रोड से आगे बढ़ने पर निरंकारपुर आता है। निरंकारपुर में ही वह अज्ञात पेड़ है, जिसके तने पर स्वत: रामनाम अंकित होने का दावा किया जाता है। इस दावे के साथ ही यह वृक्ष आस्था के केंद्र में है।

Ayodhya Latest Updates

 राम मंदिर के गर्भगृह में भक्त करेंगे श्यामवर्णीय रामलला के दर्शन, ट्रस्टियों ने गुप्त मतदान कर चुना। विस्तार से पढ़ने के लिए तस्वीर पर क्लिक करें

 

 

PM Modi Ayodhya Visit: पीएम मोदी इन 8 ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी

  1.  श्री माता वैष्णो देवी कटरा-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस
  2. अमृतसर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस
  3. कोयंबटूर-बैंगलोर कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस
  4. मैंगलोर-मडगांव वंदे भारत एक्सप्रेस
  5. जालना-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस
  6. अयोध्या-आनंद विहार टर्मिनल वंदे भारत एक्सप्रेस
  7. अयोध्या-दरभंगा (एनआर) अमृत भारत ट्रेन
  8. मालना टाउन-बेंगलुरु (ईआर) अमृत भारत ट्रेन

 

 

 

 

 

Back to top button