
कटनी। कटनी में आज शाम तेज आंधी की चपेट में आया सवारियों से भरा ऑटो पलटने से 4 लोग घायल हो गए। घटना कुठला थाना अंतर्गत इंद्रा नगर क्षेत्र में घटी यहां एक ऑटो पलटने से ऑटो में सवार महिलाएं और पुरुष घायल हो गए।
घायलों इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार आज दोपहर अचानक तेज आंधी तूफान के दौरान इंद्रा नगर से गुजर रहा ऑटो आंधी के कारण पलट गया। ऑटो में 4 लोग सवार थे जिसमें महिलाएं पुरुष और बच्चे शामिल है। अचानक ऑटो पलटने के कारण दिलीप सिंह, रेखा सिंह नीलू सिंह सभी निवासी इंद्रा नगर घायल हो वही ऑटो सवार बच्चों को मामूली चोटें आई है। घायलो को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज जारी है।








