Friday, May 15, 2026
Latest:
katniमध्यप्रदेश

मामूली बात पर वृद्ध व् परिजनों पर फरसे से प्रहार

कटनी। कुठला थाना अंतर्गत बिलहरी गाँव मे एक ही परिवार के सदस्यों के बीच मामूली बात को लेकर विवाद हो गया जिसमें एक वृद्ध जिस पर फरसे से हमला किया गया ।

घटना में तीन घायल एक गंभीर

और बीच बचाव के दौरान 2 महिलाएं और एक युवक घायल हो गया जानकारी के अनुसार परमेश्वर यादव, चंदन, मुन्ना जो बिलहरी निवासी है श्याम सुंदर यादव के घर पहुँचे और विवाद करने लगे।

इसी बीच तीनो युवकों ने श्याम सुंदर से मारपीट की और फरसे से हमला कर घायल कर दिया घायल को उसके परिजन आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुँचे जहां उसका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि बीच बचाव के दौरान श्याम सुंदर यादव के घर के अन्य सदस्य भी घायल हुए है जिनका इलाज भी किया जा रहा है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम