Astrology: Bhagwan Shiv Vishnu Pooja- भगवान शिव व विष्णु की होगी पूजा अर्चना, आषाढ़ महीना आज से शुरू

हिंदू पंचांग में हर एक महीने का विशेष महत्व होता है। हर एक माह में दो पक्ष आते हैं पहले 15 दिन शुक्ल पक्ष और दूसरे 15 दिन कृष्ण पक्ष के होते हैं।
हिंदू कैलेंडर के सभी 12 महीने ये होते हैं- चैत्र, वैशाख, ज्येष्ठ, आषाढ़, श्रावण, भाद्रपद, आश्विन, कार्तिक, मार्गशीर्ष, पौष, माघ तथा फाल्गुन। सभी महीनों के अपना विशेष महत्व होता है। पंडित विष्णु राजौरिया ने बताया कि आषाढ़ का महीना शुरू हो गया है।
आषाढ़ का महीना चौथा महीना होता है। इस महीने भगवान सूर्य की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने के साथ मंगलदेव की पूजा करने की परंपरा है। इसके अलावा आषाढ़ का महीना भगवान शिव और भगवान विष्णु की पूजा और समर्पण का महीना होता है। इस महीने का धार्मिक महत्व भी होता है।
-इस माह आने वाले तीज-तयोहर
– सात जून बुधवार, कृष्णपक्ष संकष्टी चतुर्थी
– नौ जून शुक्रवार, पंचक प्रारंभ
– 10 जून शनिवार, कालाष्टमी
– 13 जून मंगलवार, पंचक समाप्त होंगे।
– 14 जून बुधवार, योगिनी एकादशी व्रत
– 15 जून गुरुवार, मिथुन संक्रांति, प्रदोष व्रत
– 16 जून शुक्रवार, मासिक शिवरात्रि पड़ेगी।
– 17 जून शनिवार, रोहिणी व्रत, दर्श अमावस्या पड़ेगी।