FEATUREDLatest

Assembly Election Results LIVE: त्रिपुरा में BJP ने छुआ बहुमत का आंकड़ा, कांग्रेस का नहीं खुला खाता

त्रिपुरा, मेघालय, नगालैंड विधानसभा चुनाव 2018 के इलेक्शन रिजल्ट आज आने वाले हैं. तीनों राज्‍यों में 60-60 विधानसभा सीटें हैं. इस बार त्रिपुरा में मुकाबला रोमांचक है. यहां पहली बार बीजेपी पूरा दम लगा रही है.

त्रिपुरा में बीजेपी और सीपीएम के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है, जहां कुल 59 सीटों में अब तक आए 56 सीटों के ताज़ा रुझानों में सीपीएम 25 सीटों पर तो बीजेपी गठबंधन 30 सीटों पर आगे चल रही है. यहां कांग्रेस अब तक अपना खाता भी नहीं खोल पाई है.

 

बीजेपी महासचिव और उत्तर पूर्व के प्रभारी राम माधव ने कहा, शुरुआती रुझानों को देखकर मुझे लगता है कि त्रिपुरा में बीजेपी अच्छा प्रदर्शन करने वाली है. वहीं नगालैंड में भी हमारे गठबंधन का अच्छा प्रदर्शन कर रही है, जबकि मेघालय में कांग्रेस पिछड़ रही है. उत्तर पूर्व के इन तीनों राज्यों के नतीजे बीजेपी के लिए अच्छे रहने वाले हैं.

मेघालय की 59 सीटों में अब तक आए 46 सीटों के ताज़ा रुझानों में 20 सीटों पर कांग्रेस आगे बनी हुई और बहुमत के करीब जाती दिख रही है. ऐसे में पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने अहमद पटेल के नेतृत्व में तीन वरिष्ठ नेताओं को शिलॉन्ग भेजा है.

Leave a Reply

Back to top button