Latestमध्यप्रदेश

प्रभारी खंड पंचायत अधिकारी RK तिवारी की सेवाएं सदैव अनुकरणीय रहेंगी: अशोक विश्वकर्मा

प्रभारी खंड पंचायत अधिकारी RK तिवारी की सेवाएं सदैव अनुकरणीय रहेंगी: अशोक विश्वकर्मा

कटनी। जनपद पंचायत कटनी में पदस्थ प्रभारी खंड पंचायत अधिकारी आर के तिवारी की सेवानिवृत्ति के अवसर पर द्वारका भवन में बिदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन जिला पंचायत कटनी के उपाध्यक्ष एवं जिला शिक्षा समिति के सभापति अशोक विश्वकर्मा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत कटनी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रदीप सिंह ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में सरपंच संघ के अध्यक्ष कल्लूदास बैरागी, पूर्व पीसीओ जगदीश सिंह भदौरिया, शिक्षक सूर्यकांत परौहा, एपीओ वर्षा जैन की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम केे प्रारंभ में मंचासीन अतिथियों को स्वागत जनपद पंचायत कटनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंटकर किया गया। इसके उपरांत अतिथियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त प्रभारी खंड पंचायत अधिकारी आर के तिवारी की सेवानिवृत्ति पर उनका सम्मान करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट किया और उन्हें भावभीनी बिदाई देते हुए दीर्घायु जीवन की कामना की।

मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा ने कहा कि श्री तिवारी का कार्यकाल अनुकरणीय रहा। सेवाकाल के दौरान वे विवादों से दूर रहे। उन्होंने शासन की योजनाओं का जनप्रतिनिधियों के साथ सामंजस्य बनाकर बेहतर तरीके से क्रियान्वयन किया। वे हर समय कार्य के लिए तत्पर रहे और योजनाओं के माध्यम से लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए कार्य किया।

जनपद पंचायत कटनी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रदीप सिंह ने कहा कि श्री तिवारी के साथ बिताया समय हमेशा याद रहेगा। उन्होंने कम समय में ही विभाग में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। उन्होंने शासकीय सेवा के दौरान मान सम्मान का खास ध्यान रखा। प्रभारी खंड पंचायत अधिकारी आर के तिवारी ने अपने उद्बोधन में सेवाकाल के दौरान मिले सहयोग के लिए जनपद पंचायत कटनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन पीसीओ संघ के अध्यक्ष अवधेश दाहिया ने किया। कार्यक्रम में जनपद पंचायत कटनी के अधिकारी, कर्मचारी एवं परिजनों की उपस्थिति रही।

Back to top button