कोलंबिया में सेना का विमान क्रैश: 66 जवानों की मौत, कई गंभीर रूप से घायल
कोलंबिया में सेना का विमान क्रैश: 66 जवानों की मौत, कई गंभीर रूप से घायल
कोलंबिया में सेना का विमान क्रैश: 66 जवानों की मौत, कई गंभीर रूप से घायल,कोलंबिया में एक बड़ा सैन्य विमान हादसा हुआ है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, 125 सैनिकों को लेकर जा रहा लॉकहीड मार्टिन का C-130 हरक्यूलिस विमान पोर्टो लेगुइजामो के पास टेकऑफ के समय क्रैश हो गया। हादसे में अब तक 66 जवानों की मौतऔर 48 गंभीर रूप से घायल होने की पुष्टि हुई है। मरने वालों की संख्या बढ़ने की संभावना है।
विमान पेरू सीमा के पास उड़ान भर रहा था। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, राहत और बचाव अभियान जारी है। अब तक 20 घायल सैनिकों को बचाया गया है और घायल अन्य लोगों को सुरक्षित निकालने का प्रयास जारी है।
स्थानीय मीडिया की तस्वीरों में हादसे वाली जगह से धुआं उठता दिख रहा है। सैनिकों को लेकर कई ट्रक मौके पर पहुंचे। अमेरिकी कंपनी लॉकहीड मार्टिन ने अभी तक इस घटना पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने हादसे पर दुख जताया और कहा कि सेना के आधुनिकीकरण में देरी के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई होगी।
C-130 हरक्यूलिस विमान 1950 के दशक में बनाए गए थे। कोलंबिया ने इन्हें 1960 के दशक में खरीदा और बाद में अमेरिका से मिले पुराने उपकरणों के जरिए अपग्रेड किया। हाल ही में बोलिविया में भी इसी प्रकार का हादसा हुआ था, जिसमें 20 से ज्यादा लोगों की मौत और करीब 30 लोग घायल हुए थे।








