Friday, May 8, 2026
Latest:
Latest

रेलवे का बड़ा फैसला: अब राँची रोड स्टेशन पर रुकेगी शक्तिपुंज समेत ये 4 ट्रेनें, 3 महीने तक रहेगा बदलाव

रेलवे का बड़ा फैसला: अब राँची रोड स्टेशन पर रुकेगी शक्तिपुंज समेत ये 4 ट्रेनें, 3 महीने तक रहेगा बदलाव।
पश्चिम मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बड़ा निर्णय लिया है। अब कुछ प्रमुख ट्रेनों का ठहराव अस्थायी रूप से बरकाकाना रेलवे स्टेशन की बजाय राँची रोड स्टेशन पर किया जाएगा।

 किन ट्रेनों पर लागू होगा फैसला?

यह बदलाव 3 महीने के लिए लागू रहेगा, जिसमें ये ट्रेनें शामिल हैं:

  • 11447/11448 जबलपुर-हावड़ा-जबलपुर शक्तिपुंज एक्सप्रेस
  • 13025/13026 हावड़ा-भोपाल-हावड़ा एक्सप्रेस

 नया ठहराव और टाइमिंग

11447 शक्तिपुंज एक्सप्रेस (जबलपुर-हावड़ा)
21 मई 2026 से
आगमन/प्रस्थान: 13:50 / 13:55 बजे

11448 शक्तिपुंज एक्सप्रेस (हावड़ा-जबलपुर)
21 मई 2026 से
आगमन/प्रस्थान: 20:30 / 20:35 बजे

13025 हावड़ा-भोपाल एक्सप्रेस
26 मई 2026 से
आगमन/प्रस्थान: 19:10 / 19:15 बजे

13026 भोपाल-हावड़ा एक्सप्रेस
21 मई 2026 से
आगमन/प्रस्थान: 06:50 / 06:55 बजे

यात्रियों के लिए जरूरी सूचना

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले

  • NTES
  • 139 रेल मदद
  • या रेल ऐप

के जरिए ट्रेन के ठहराव की जानकारी जरूर जांच लें, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि