katniमध्यप्रदेश

दिल्ली विस्फोट में तुम भी शामिल हो? धमका कर कटनी के डॉक्टर को डिजिटल अरेस्ट कर लूटने की कोशिश,जांच में जुटी पुलिस

दिल्ली विस्फोट में तुम भी शामिल हो? धमका कर कटनी के डॉक्टर को डिजिटल अरेस्ट कर लूटने की कोशिश,जांच में जुटी पुलि

कटनी। अब मध्यप्रदेश के कटनी में डिजिटल अरेस्ट का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमे दिल्ली कार बम विस्फोट और फरीदाबाद के अल फ़लाह यूनिवर्सिटी के नाम से एक डॉक्टर को धमकाया गया चौंकाने वाला यह मामला सामने आने के बाद हड़कंप है। मिली जानकारी के अनुसार आजाद चौक गाटरघाट क्षेत्र में रहने वाले डॉ. हजारीलाल गुप्ता साइबर अपराधियों के निशाने पर आ गए। खुद को एनआईए क्राइम ब्रांच दिल्ली का अधिकारी बताकर ठगों ने उन्हें करीब डेढ़ घंटे तक डिजिटल अरेस्ट में रखा।

सूत्रों के मुताबिक, ठगों ने वीडियो कॉल पर लाल किले के पास हाल ही में हुए बम विस्फोट का हवाला देते हुए कहा कि आरोपी की बरामद लिस्ट में डॉ. गुप्ता का नाम भी शामिल है। सिम कार्ड के दुरुपयोग का डर दिखाकर अपराधियों ने उनके आधार कार्ड सहित बैंक खातों की डिटेल निकलवाई और लाखों की ठगी की तैयारी में थे। हालांकि परिजनों और परिचितों की सतर्कता से वीडियो कॉल समय रहते कटवा दी गई, जिससे बड़ी आर्थिक हानि टल गई। घटना की शिकायत साइबर सेल में दर्ज करा दी गई है। जिन मोबाइल नंबरों (विशेषकर 6913516533) से कॉल किए गए, उनकी जांच जारी है।

साइबर विशेषज्ञों के अनुसार, दिल्ली बम विस्फोट के बहाने डॉक्टरों को टारगेट कर डिजिटल अरेस्ट में फंसाने की नई ठगी पद्धति तेजी से फैल रही है। कटनी में यह मामला लोगों के लिए बड़ा अलर्ट है—अधिकारियों के नाम पर आने वाले कॉल, खासकर वीडियो कॉल, की तुरंत सत्यापन के बिना किसी भी जानकारी को साझा न करें।

Back to top button