Ardra Nakshatra : 21 को सूर्य करेंगे आद्रा नक्षत्र में प्रवेश, अच्छी बारिश के संकेत

Ardra Nakshatra 21 जून को भगवान सूर्य आद्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। भगवान सूर्य के आद्रा नक्षत्र में प्रवेश से अच्छी बारिश के योग बनेंगे। ज्योतिषशास्त्र में 27 नक्षत्रों में आद्रा नक्षत्र को जीवनदायनी नक्षत्र माना जाता है। क्योंकि आद्रा नक्षत्र का सात्विक अर्थ गीला होता है।

वहीं 22 जून से गुप्त नवरात्रि प्रारंभ हो रही हैं। इस बार माता का आगमन हाथी पर होगा, जिससे अधिक बारिश होगी। जबकि माता की विदाई भैंसे पर होगी, जिससे रोग और शोक दोनों में वृद्धि होगी।

ज्योतिषाचार्य गौरव उपाध्याय के अनुसार इस बार 22 जून से नवरात्र प्रारंभ होंगे। एक साल में चार बार नवरात्र आते हैं। जो कि चैत्र, आश्विन, आषाढ़ और माघ मास में आते हैं।

इसमें से माघ और आषाढ़ मास के नवरात्रि की गुप्त नवरात्रि कहा जाता है। इस दौरान माता की गुप्त रूप में आराधना की जाती है। इस बार माता का आगमन हाथी पर होगा। जबकि विदाई भैंसे पर होगी।

हाथी पर आने से इस बार अच्छी बारिश की संभावना है। जबकि भैंसे पर विदाई के कारण रोग और शोक में वृद्घि होगी।

Exit mobile version