Latest

BIMSTEC: भारत के अलावा बिम्सटेक में श्रीलंका, बांग्लादेश, म्यांमार, थाईलैंड, नेपाल और भूटान शामिल, बिम्सटेक का चार्टर लागू, विदेश मंत्रालय ने जताई खुशी; कहा- यह मील का पत्थर साबित होगा

BIMSTEC: भारत के अलावा बिम्सटेक में श्रीलंका, बांग्लादेश, म्यांमार, थाईलैंड, नेपाल और भूटान शामिल, बिम्सटेक का चार्टर लागू, विदेश मंत्रालय ने जताई खुशी; कहा- यह मील का पत्थर साबित होगा

BIMSTEC: भारत के अलावा बिम्सटेक में श्रीलंका, बांग्लादेश, म्यांमार, थाईलैंड, नेपाल और भूटान शामिल, बिम्सटेक का चार्टर लागू, विदेश मंत्रालय ने जताई खुशी; कहा- यह मील का पत्थर साबित होगा, भारत समर्थित क्षेत्रीय समूह बिम्सटेक (BIMSTEC) के सदस्य देशों के बीच आपसी सहयोग के लिए एक चार्टर लागू हो गया है। यह चार्टर सभी सदस्य देशों को एक साथ काम करने लिए कानूनी और संस्थागत ढांचा प्रदान करता है। भारत के अलावा बिम्सटेक में श्रीलंका, बांग्लादेश, म्यांमार, थाईलैंड, नेपाल और भूटान शामिल हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने चार्टर के लागू होने को महत्वपूर्ण बताया है।

Kerala High Court: हाईकोर्ट से राज्यपाल को झटका, केरल यूनिवर्सिटी की सीनेट से गवर्नर के नामांकन रद्द

मील का पत्थर साबित होगा बिम्सटेक- रणधीर जयसवाल

रणधीर जयसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा ‘बिम्सटेक क्षेत्रीय सहयोग के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा। बिम्सटेक चार्टर 20 मई 2024 को लागू हो गया है। यह बंगाल की खाड़ी क्षेत्र के गहन एकीकरण के लिए कानूनी और संस्थागत ढांचा प्रदान करता है।’ उन्होंने आगे बताया कि चार्टर लागू होने से बिम्सटेक द्वारा अन्य देशों के साथ साझेदारी को बढ़ाया जाएगा। साथ ही समूह में नए सदस्यों को स्वीकार करने में मदद मिलेगी।

शांति के प्रति भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि- विदेश मंत्री

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि चार्टर के लागू होने से शांति प्रति भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि हो गई है। विदेश मंत्री ने एक्स पर लिखा कि बिम्सटेक चार्टर का लागू होना एक समृद्ध, शांतिपूर्ण और टिकाऊ पड़ोसी के तौर पर भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है। उन्होंने आगे बताया कि बिम्सटेक भारत की नेबरहुड फर्स्ट और एक्ट ईस्ट नीतियों को दर्शाता है। बता दें कि भारत द्वारा बीते वर्षों में बिम्सटेक को क्षेत्रीय सहयोग के लिए एक मंच बनाने के लिए ठोस प्रयास किए गए हैं।

Back to top button