शिकायत से खफा डॉक्टर भाजपा नेताओं को हथियार लेकर मारने दौड़ा
शिकायत से खफा डॉक्टर भाजपा नेताओं को हथियार लेकर मारने दौड़ा

शहडोल, धनपुरी शिकायत से खफा डॉक्टर भाजपा नेताओं को हथियार लेकर मारने दौड़ा नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ डॉ. सचिन कारखुर के खिलाफ एक बार फिर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। आरोप है कि जब कुछ स्थानीय नेता अपना बयान दर्ज कराकर वापस लौटे, तो उनके पीछे डॉक्टर हमला करने की नियत से धारदार हथियार गड़ासा लेकर भागे थे, लेकिन तब तक यह नेता वहां से जा चुके थे।
वहीं पदस्थ डॉक्टर सचिन करखुर के द्वारा गाली-गलौज करते हुए भाजपा नेता सूर्य प्रकाश रजक एवं उनके साथ जो लोग मौजूद थे, उनके पीछे हथियार लेकर बाहर की तरफ दौड़े लेकिन यह अच्छा रहा कि तब तक नेता मौके से जा चुके थे, लेकिन इसकी जानकारी जब उन्हें मिली तो उन्होंने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है।
इस मामले में पुलिस ने भाजपा नेता सूर्यप्रकाश रजक की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को दोपहर 12 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धनपुरी में हड़कंप की स्थिति बन गई थी।
घटना के संबंध में भाजपा नेता सूर्य प्रकाश रजक ने थाने में जो शिकायत दर्ज कराई है, उसमें उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले उनके द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ डॉक्टर सचिन कारखुर के खिलाफ एक शिकायत की थी।
इस शिकायत के संबंध में शुक्रवार को जांच के लिए सीएमएचओ कार्यालय शहडोल से दो सदस्यों की टीम पहुंची हुई थी, जिसमें डीएचओ डॉक्टर एचडी कंवर एवं संतोष सिंह शामिल थे। जांच टीम के ही सदस्य संतोष सिंह द्वारा मोबाइल से उन्हें अस्पताल बयान देने के लिए बुलाया गया था और उनके साथ-साथ पूर्व में कांग्रेस नेता मोहम्मद साबिर ने भी शिकायत की थी।








