
कटनी। सहायक यंत्रियों से से अभद्रता पर आक्रोषित हुए निगम कर्मचारी थाने पहुँच कर शिकायत की। गत दिवस वशरूप वार्ड क़े निवाशी राजू गुप्ता द्वारा नगर निगम में कार्यालय आकर कमलेश शर्मा, प्र.कार्यपालन यंत्री को अपशब्दों का प्रयोग किया गया है. जिसपर नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा उसको कार्यालय से डांटते हुए मगाया गया।
IAS पूजा खेडकर मामला: वीआईपी मांगों को लेकर फंसी आईएएस, खेडकर को पुणे सिटी ट्रैफिक पुलिस का नोटिस
नगर निगम कर्मचारियों द्वारा की गयी शिकायत मे बताया गया की कच्छ सॉ मिल से पाठक वार्ड स्थित स्कूल तक नाला निर्माण स्थल पर सहायक यंत्री अनिल जायसवाल, उपयंत्री संजय मिश्रा एवं समयपाल मनोज पाठक से गाली गलौच की गई है।
जिससे कर्मचारियों क़े आत्मसम्मान पर ठेस पहुंची है उक्त स्थल पर मनोज पाठक एवं कृष्ण गोपाल गर्ग से करते हुए छीना झपटी की गई हैं, जिससे इन कर्मचारियों के को गहरी ठेस पहुँची है। ओर राजू गुप्ता द्वारा शासकीय कार्य में बाधा पहुँचाई गई है।
निगम कर्मचारियों द्वारा आज कोतवाली मे आकर राजू गुप्ता, निवासी वंशस्वरूप वार्ड कटनी के विरूद्ध पुलिस कोतवाली कटनी में एफ.आई.आर. दर्ज करने कि मांग की गयी है ओर कहा गया की राजू गुप्ता के विरुद्ध एफ.आई.आर. दर्ज कराते हुए वैधानिक कार्यवाही की जाएl







