katniLatest

छत से गिरकर मासूम व सीढिय़ों से गिरकर वृद्धा की मौत

कटनी। कुठला थाना अंतर्गत ग्राम लमतरा में छत से गिरकर एक 2 वर्षीय मासूम बालिका व बड़वारा थाना अंतर्गत ग्राम परसेल में सीढिय़ों से गिरकर एक 65 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम लमतरा निवासी शेख वसीम की 2 वर्षीय पुत्री नेहा खान गतदिवस छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।

उसे गंभीर हालत में पहले जिला अस्पताल तथा बाद में मेडिकल जबलपुर में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान नेहा की मौत हो गई। इसी प्रकार ग्राम परसेल निवासी 65 वर्षीय चरकी बाई पति राम प्रसाद विश्वकर्मा गतदिवस मकान की सीढिय़ों से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे भी गंभीर हालत में पहले जिला अस्पताल तथा बाद में मेडिकल जबलपुर में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान चरकी बाई की भी मौत हो गई। पुलिस ने शवपरीक्षण कराते हुए मर्ग कायम कर मामलों को जांच में लिया है।

Back to top button