Wednesday, May 13, 2026
Latest:
katniमध्यप्रदेश

जन अभियान परिषद विकासखंड कटनी अंतर्गत उत्कृष्ट विद्यालय मे भगवान बिरसा मुंडा के जन्म दिवस पर हुआ आयोजन

जन अभियान परिषद विकासखंड कटनी अंतर्गत उत्कृष्ट विद्यालय मे भगवान बिरसा मुंडा के जन्म दिवस पर हुआ आयोज

कटनी- मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड कटनी द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेता क्षमता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत अध्ययन केंद्र शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माधव नगर कटनी मैं अध्यनरत छात्र-छात्राओं के बीच ज जनजाति गौरव दिवस के रूप में भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर तिलक वंदन एवं पुष्पमाला अर्पित कर किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और वक्ता के रूप में जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक डॉ तेज सिंह केशवाल, समाजसेवी विनोद तामिया एवं आनंद विभाग के डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम लीडर श्री अनिल कांबले की विशेष उपस्थिति रही। सर्वप्रथम विकासखंड संबंध में बालपुर मिश्र के द्वारा कार्यक्रम की प्रस्तावना प्रस्तुत की गई, तत्पश्चात उपस्थित अतिथियों ने उनके द्वारा स्वतंत्रता आंदोलन में किए गए योगदान को स्मरण किया और आदिवासी समाज में जागृति लाने की उनकी भूमिका को रेखांकित किया। मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित जिला समन्वय डॉ तेज सिंह केशवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि बिरसा मुंडा जी ने अपने अल्प जीवन में जनजातीय समाज के हक और स्वाभिमान के लिए जो लड़ाई लड़ी, वह आज भी प्रेरणास्रोत है।बिरसा मुंडा केवल स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं, बल्कि समाज सुधारक भी थे।
उन्होंने आदिवासियों को शराब, कुरीतियों और आपसी वैमनस्यता से दूर रहने का संदेश दिया। साथ ही उन्होंने नए मूल्य स्थापित करते हुए एकता, अनुशासन और आत्मसम्मान,आदिवासी समाज में शिक्षा, स्वच्छता और संगठन की महत्ता समझाई।
उनकी उपस्थिति ने मुंडा समुदाय ही नहीं, बल्कि पूरे जनजातीय समाज में एक नई जागृति पैदा की। अतिथि के रूप में उपस्थित समाजसेवी विनोद तामिय ने भी उनके द्वारा किए गए संघर्ष के बारे में विस्तार से जानकारी दी।कार्यक्रम में नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधि , प्रस्फुटन समितियों के प्रतिनिधि, मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के परामर्शदाता गण और अध्यनरत छात्र-छात्राओं की उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन और आभार प्रदर्शन विकासखंड समन्वयक बालमुकुंद मिश्र के द्वारा किया गया।

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि