Site icon Yashbharat.com

अजय विश्नोई ने भाजपा सदस्यता अभियान पर उठाया सवाल, मचा बवाल

ajay vishnoi

जबलपुर।  पाटन विधानसभा से भाजपा विधायक अजय विश्नोई ने सोशल मीडिया पर एक संदेश पोस्ट कर भाजपा के सदस्यता अभियान को कटघरे में खड़ा कर दिया। पोस्ट में उन्होंने दावा किया कि निजी एजेंसी ठेका लेकर सदस्य बना रही है। एक्स और फेसबुक पर जारी पोस्ट में विश्नोई ने उल्लेख किया कि उनके पास एक फोन आया कि आप सदस्यता अभियान का ठेका हमें दे दीजिए। ये एक एजेंसी का काल था।

विश्नोई ने पोस्ट में कहा कि ऐसे तो लोग पैसों के दम पर सदस्य बढ़वाकर खुद को बड़ा नेता दिखाएंगे। इसी बीच कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने विश्नोई की पोस्ट को टैग करते हुए भाजपा के सदस्यता अभियान को फर्जी बताया है। वहीं भाजपा के प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने भोपाल में एक पत्रकार वार्ता कर पटवारी व सिंघार के दावे को चुनौती दी है।

Exit mobile version