katniLatestमध्यप्रदेश

अजय सिंह यादव, बाई साहब यादव, एकता ठाकुर सहित कटनी के वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुजीत द्विवेदी भी भाजपा में शामिल

अजय सिंह यादव, बाई साहब यादव, एकता ठाकुर सहित कटनी के वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुजीत द्विवेदी भी भाजपा में शामिल

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में शनिवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद  विष्णुदत्त शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश शासन के मंत्री  राकेश सिंह, वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा के समक्ष पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर अशोकनगर जिले के कांग्रेस नेता अजय सिंह यादव, उनकी माता श्रीमती बाई साहब यादव, जबलपुर जिले के सीहोरा विधानसभा की कांग्रेस प्रत्याशी रहीं जिला पंचायत सदस्य सुश्री एकता ठाकुर और कटनी के कांग्रेस नेता सुजीत द्विवेदी ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी नेताओं ने सभी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।

अजय सिंह यादव और उनकी माता श्रीमती बाई साहब यादव दोनों वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य हैं। अजय सिंह यादव अशोकनगर मंडी के अध्यक्ष के साथ पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, वित्त विकास निगम के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। कांग्रेस नेत्री, जिला पंचायत सदस्य सुश्री एकता ठाकुर विधानसभा चुनाव में जबलपुर जिले के सीहोरा विधानसभा से कांग्रेस की प्रत्याशी रही हैं। वहीं कटनी के श्री सुजीत द्विवेदी कांग्रेस शिक्षा और विधि प्रकोष्ठ में भी पदाधिकारी रहे हैं।

इस अवसर पर गुना सांसद केपी सिंह यादव, पूर्व मंत्री व विधायक संजय पाठक के साथ पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Back to top button