Tech

AI Summit 2026: जीत अदाणी बोले- एआई संप्रभुता की परिभाषा बदलेगा, 100 अरब डॉलर का निवेश

AI Summit 2026: जीत अदाणी बोले- एआई संप्रभुता की परिभाषा बदलेगा, 100 अरब डॉलर का निवेश

नई दिल्ली: AI Summit 2026: जीत अदाणी बोले- एआई संप्रभुता की परिभाषा बदलेगा, 100 अरब डॉलर का निवेश, अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस के निदेशक जीत अदाणी ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में कहा कि आने वाले समय में एआई संप्रभुता की परिभाषा बदल देगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत को एआई सिर्फ अपनाने के बजाय खुद विकसित करना चाहिए, ताकि देश वैश्विक नेतृत्व में आगे बढ़ सके।

किडनी रैकेट का शिकार बनी पारुल की हालत सुधरी, इलाज के बाद किडनी ने किया काम

AI Summit 2026: जीत अदाणी बोले- एआई संप्रभुता की परिभाषा बदलेगा, 100 अरब डॉलर का निवेश

भारत के सामने चुनौती

अदाणी ने कहा कि देश को यह तय करना होगा कि वह इंटेलिजेंस आयात करेगा या खुद बनाएगा, किसी और की प्रणाली से जुड़ेगा या अपनी विकसित करेगा। उनका मानना है कि भारत का उदय प्रभुत्व के लिए नहीं, बल्कि वैश्विक संतुलन और समावेशी तकनीकी ढांचे के निर्माण के लिए होना चाहिए।

संप्रभुता: आधुनिक राष्ट्रवाद की नींव

जीत अदाणी ने कहा कि ऊर्जा, कंप्यूट और क्लाउड संप्रभुता आधुनिक राष्ट्रवाद की बुनियादी नींव हैं।उनके अनुसार, एआई को पहले भारतीय नागरिकों के लिए शक्ति बढ़ाने वाला साधन बनाना चाहिए, न कि केवल मुनाफा बढ़ाने का माध्यम।उन्होंने जोर दिया कि समावेशन बिना क्षमता कमजोरी है, और क्षमता बिना संप्रभुता विदेशी निर्भरता बन जाती है।

अदाणी समूह का बड़ा निवेश

100 अरब डॉलर का निवेश: देश के लिए संप्रभु और हरित ऊर्जा आधारित एआई इंफ्रास्ट्रक्चर प्लेटफॉर्म बनाने हेतु।योजना में 5 गीगावाट क्षमता वाले डेटा सेंटर और लगभग 250 अरब डॉलर का एकीकृत ऊर्जा व कंप्यूट इकोसिस्टम शामिल।अदाणी के अनुसार यह कदम भारत की ‘इंटेलिजेंस रिवोल्यूशन’ को मजबूत करेगा।

AI Summit 2026: जीत अदाणी बोले- एआई संप्रभुता की परिभाषा बदलेगा, 100 अरब डॉलर का निवेश

Back to top button