Site icon Yashbharat.com

Agra की Event Manager युवती से Udaipur में चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म

rape case jabalpur 18072019

राजस्थान के Udaipur में Agra की एक युवती से चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती इवेंट कंपनी से जुड़ी हुई है। उसने दुष्कर्म की जानकारी अपने इवेंट कंपनी के संचालक को दी, लेकिन उसने दिनभर पुलिस से मामला छुपाए रखा।

सोमवार देर रात पीड़िता खुद थाने पहुंची। मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। पुलिस ने 3 युवकों को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक 24 साल की पीड़िता ने बताया है कि रविवार रात कुछ हथियारबंद बदमाशों ने गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र के एक होटल से उसे और उसके साथी युवक का उन्हीं की कार से अपहरण कर लिया था। इसके बाद बदमाशों ने बंधक बनाते हुए चलती कार में उससे सामूहिक दुष्कर्म किया।

हाईवे पर छोड़कर फरार

बदमाश उसे केवड़े की नाल, हल्दी घाटी, देबारी, रीको एरिया में घुमाते रहे और रातभर चलती कार में उससे दरिंदगी करते रहे। सोमवार सुबह दोनों को हाईवे पर छोड़ कर फरार हो गए थे। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। उसने तीन युवकों को हिरासत में लिया है।

कुछ माह से उदयपुर में रह रही थी

एएसपी अनंत कुमार के अनुसार, पीड़िता उत्तर प्रदेश के आगरा की रहने वाली है। कुछ महीनों से उदयपुर में एंवेट मैनेजमेंट से जुड़ा कार्य कर रही थी। वह यहीं रह रही थी।

Exit mobile version