Latestराष्ट्रीय

MH के सांगली से निर्दलीय चुनाव जीतने के बाद विशाल पाटिल कांग्रेस में, खरगे ने एक्स पर लिखा यह

मुंबई। महाराष्ट्र के सांगली से निर्दलीय चुनाव जीतने के बाद विशाल पाटिल ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात कर अपना समर्थन दिया। सांगली लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले विशाल पाटिल को 5 लाख 71 हजार 666 वोट मिले. इन्होंने बीजेपी के संजय पाटिल को 1 लाख 53 वोटों से हरा दिया. बीजेपी के उम्मीदवार संजय पाटिल इस सीट पर दूसरे नंबर पर रहे. उन्हें कुल 4 लाख 71 हजार 613 वोट मिले. वहीं, इस सीट पर उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना तीसरे नंबर पर रही. शिवसेना (यूबीटी) उम्मीदवार चंद्रहार सुभाष पाटिल को कुल 60 हजार 860 वोट प्राप्त हुए.

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, ”महाराष्ट्र की जनता ने विश्वासघात, अहंकार और विभाजन की राजनीति को हराया. यह छत्रपति शिवाजी महाराज, महात्मा ज्योतिबा फुले और बाबासाहेब डॉ. अंबेडकर जैसे हमारे प्रेरक दिग्गजों के लिए एक सच्ची श्रद्धांजलि है, जिन्होंने सामाजिक न्याय, समानता और स्वतंत्रता के लिए लड़ाई लड़ी.”

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम