
कटनी। माधवनगर में दो बडी फर्मों में तीन दिन से चल रही जांच के बाद आयकर विभाग के दो सैकडा से अधिक अधिकारियों की टीम महत्वपूर्ण संदिग्ध दस्तावेजों को साथ लेकर रवाना हो गयी।दोनों फर्मों में करोडों के कर अपवंचन की संभावना जतायी जा रही है।हालांकि अधिकारियों का कहना था कि जांच पूरी होने के बाद ही कर अपवंचन की स्थिति स्पष्ट होगी।
आपको बता दे कि माधवनगर के दो प्रतिष्ठित व्यापारी एवं एक जमीन के दलाल के ठिकानों पर एक साथ 50लग्जरी गाडियों से पहुंची आयकर टीम ने छापा मारा था।आयकर विभाग जबलपुर भोपाल सहित अन्य शहरों के संयुक्त अधिकारी करीब 50लग्जरी कारों से माधवनगर पहुंचे।
माधवनगर की प्रतिष्ठित फर्म अनिल इंडस्ट्रीज अजय फ्रूड प्रोडक्ट मनीष गेई अजय गेई एवं अरहर दाल के दलाल अनिल नोतवानी के करीब दो दर्जन से अधिक ठिकानों पर छापामार कार्यवाही की ।
इंकम टैक्स टीम की कार्यवाही से माधवनगर के व्यापारी वर्ग में आज भी हडकंप मचा है। चूंकि इंकम टैक्स टीम की सूक्ष्म से एक एक बिल बाऊचर और ट्रॉजेक्शन का हिसाब दे पाने में फर्म मालिक को पसीना छूट जाता है।
बताया जाता है कि अनिल इंडस्ट्रीज दाल से लेकर शेयर मार्केट व जमीन के कारोबार में इंकम टैक्स की नजरों में दो साल से चढे थे। इंकम टैक्स
अधिकारियों की टीम ने मिल सहित अनिल के निरंकारी भवन के सामने स्थित बंगले घंटाघर स्थित गद्दी पीरबाबा इंडस्ट्रीज माधवनगर दाल मिल सहित इनके अन्य शहरों में फैले कारोबार को भी जांच के दायरे में लिया है।
लोकल पुलिस पर इंकम टैक्स टीम ने नहीं किया विश्वास
यह भी कहना गलत नहीं होगा कि इंकम टैक्स की टीम ने कटनी जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को छापे की भनक भी नहीं लगने दी या फिर इंकम टैक्स टीम को लोकल पुलिस पर रत्ती भर भरोसा नहीं था।।इंनकम टैक्स दल के साथ उनके ही शहर से पुलिस टीम साथ आयी थी।बताया जाता है कि अनिल इंडस्ट्रीज उद्योग व्यापार में माधवनगर की पुरानी फर्म है लेकिन कुछ सालों से जमीन और शेयर मार्केट में इनका उभरता नाम है तथा मिलों सहित विभिन्न व्यापार से इनकम टैक्स के निशाने पर था वहीं अजय फ्रूड प्रोडक्ट के संचालक मनीष गेई अजय गेई के सभी ठिकाने पर भी जांच कार्यवाही की गयी है।
सूत्रों की माने तो अनिल इंडस्ट्रीज में अरबों के कर अपवंचन की आशंकाएं व्यक्त की जा रही है। करीब दो तीन दिन तक जांच चलने के बाद अनिल के विभिन्न कारोबार के साथ विदेश दुबई में भी भवन प्लाट होने की खबर है तथा क्रिकेट सट्टा अनाज सट्टा शेयर सट्टा कारोबार से तार जुडे है आयकर विभाग के अधिकारियों द्बारा बारीकी से जांच के बाद अभी तक अनिल इंडस्ट्री पूरी तरह जांच से उभर नहीं पायी अपितु सैकडों दस्तावेज ट्रॉजेक्शन बिल बाऊचर जमीन कागजात टीम जांच के लिये साथ लेकर गयी है।








