BCCI के हस्तक्षेप के बाद KKR को मिली रिप्लेसमेंट की अनुमति, मुस्तफिजुर रहमान किए गए रिलीज

shaharakha khana masatafajara rahamana babc85829fa255fd9be3f46a37df2e7b

BCCI के हस्तक्षेप के बाद KKR को मिली रिप्लेसमेंट की अनुमति, मुस्तफिजुर रहमान किए गए रिलीज। विवाद बढ़ता देख भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मामले में हस्तक्षेप करते हुए केकेआर फ्रेंचाइजी को मुस्तफिजुर रहमान को टीम से रिलीज करने का निर्देश दिया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया ने आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से बांग्लादेश के खिलाफ मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने के लिए कहा है। मुस्तफिजुर को खरीदने पर बॉलीवुड के सुपरस्टार और केकेआर के मालिक शाहरुख खान की काफी आलोचना की जा रही थी और अब इस मामले को लेकर बीसीसीआई भी सामने आया है।

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 को लेकर कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान के बीच उठा विवाद अब थमता नजर आ रहा है। विवाद बढ़ता देख भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मामले में हस्तक्षेप करते हुए केकेआर फ्रेंचाइजी को मुस्तफिजुर रहमान को टीम से रिलीज करने का निर्देश दिया है।

बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि देश भर में हाल के घटनाक्रमों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि केकेआर फ्रेंचाइजी मुस्तफिजुर के स्थान पर किसी अन्य खिलाड़ी को शामिल करना चाहती है, तो बोर्ड इसकी अनुमति देगा।
नीलामी में केकेआर ने चुकाए थे 9.20 करोड़ रुपये
आईपीएल 2026 के लिए दिसंबर में आयोजित मिनी नीलामी में केकेआर ने मुस्तफिजुर रहमान को अपनी टीम में शामिल किया था।

शाहरुख खान के स्वामित्व वाली फ्रेंचाइजी ने इस बांग्लादेशी तेज गेंदबाज को 9.20 करोड़ रुपये की बड़ी रकम में खरीदा था। मुस्तफिजुर को खरीदने के लिए केकेआर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली थी, जिसमें अंततः केकेआर ने बाजी मारी थी।

इसे भी पढ़ें-  IDBI Bank Privatisation: हिस्सेदारी बिक्री के बाद भी नहीं बदलेंगी कर्मचारियों की सेवा शर्तें, DIPAM सचिव ने दिया बड़ा आश्वासन

हालांकि, नीलामी के बाद से ही इस फैसले को लेकर केकेआर और टीम मालिक शाहरुख खान को सोशल मीडिया समेत विभिन्न मंचों पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा था, जिसके चलते मामला लगातार तूल पकड़ता गया।

सात बांग्लादेशी खिलाड़ियों में केवल मुस्तफिजुर को मिला था खरीदार

आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में कुल सात बांग्लादेशी खिलाड़ी शामिल हुए थे। इनमें रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, तंजीम हसन साकिब, नाहिद राणा, रकीबुल हसन, मोहम्मद शोरिफुल इस्लाम और मुस्तफिजुर रहमान के नाम शामिल थे। इन सात खिलाड़ियों में से केवल मुस्तफिजुर रहमान को ही किसी फ्रेंचाइजी ने खरीदा था।
अब बीसीसीआई के फैसले के बाद केकेआर को राहत मिली है और फ्रेंचाइजी जल्द ही अपने नए रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के चयन की प्रक्रिया शुरू कर सकती है।