35 साल बाद Anu Aggarwal ने बताई Aashiqui की अनकही कहानी

35 साल बाद Anu Aggarwal ने बताई Aashiqui की अनकही कहानी

35 साल बाद Anu Aggarwal ने बताई Aashiqui की अनकही कहानी, साल 1990 में रिलीज हुई रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘आशिकी’ (Aashiqui) से फेमस हुई एक्ट्रेस अनु अग्रवाल (Anu Aggarwal) साल 1999 में अपने एक्सीडेंट के बाद से ही फिल्मी दुनिया से दूर हैं. हाल ही में अब उन्होंने एक इंटरव्यू में बड़ा खुलासा किया है. एक्ट्रेस ने बताया है कि फिल्म को रिलीज हुए 35 साल हो गए हैं, लेकिन अभी तक मेकर्स ने उन्हें उनकी पूरी फीस नहीं दी है.

35 साल बाद Anu Aggarwal ने बताई Aashiqui की अनकही कहानी

2006 RSS हमले का साजिशकर्ता रज़ाऊल्लाह निज़ामानी पाकिस्तान के सिंध में मारा गया

बता दें कि अनु अग्रवाल (Anu Aggarwal) से इस इंटरव्यू में पूछा गया कि क्या उन्होंने सेट पर ऐसी कोई घटना देखी है जहां मेकर्स ने क्रू के लोगों से कुछ वादा किया हो और बाद में पूरा नहीं किया हो? इसका जवाब देते हुए अनु अग्रवाल (Anu Aggarwal) ने पिंकविला से कहा- “मुझे आज तक ‘आशिकी’ (Aashiqui) के पूरे पैसे नहीं मिले हैं! फिल्म साइन करते वक्त मेकर्स ने मुझे जितनी फीस देने का प्रॉमिस किया था, उससे सिर्फ 60% ही फीस मिली है. उनके पास अभी भी मेरी फीस के 40% जमा हैं.”

नहीं. ठीक है यार. मैंने उस फिल्म के बाद बहुत काम किया है

फिर अनु अग्रवाल (Anu Aggarwal) से बकाया राशि को मांगने का सवाल किया गया तो उन्होंने कहा- “नहीं. ठीक है यार. मैंने उस फिल्म के बाद बहुत काम किया है… मैंने मॉडलिंग से बहुत कमाया है. मैं एक ब्रांड एंबेसडर बन गई. मैं भारत की पहली एक्ट्रेस ब्रांड एंबेसडर में से एक हूं. उस समय एक्टर ब्रांड एंबेसडर नहीं बनते थे, सिर्फ क्रिकेट ही बनते थे. तो ठीक है यार! ये मेरी गिफ्ट है उनको.”

इसे भी पढ़ें-  IND vs NZ 3rd T20I: भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने उतरेगी टीम इंडिया

आशिकी’ (Aashiqui) बॉक्स ऑफिस पर बहुत बड़ी हिट थी.

बता दें कि अनु अग्रवाल (Anu Aggarwal) और राहुल रॉय (Rahul Roy) की फिल्म ‘आशिकी’ (Aashiqui) बॉक्स ऑफिस पर बहुत बड़ी हिट थी. इस फिल्म ने अनु अग्रवाल (Anu Aggarwal) को काफी पॉपुलैरिटी दिलाई थी. लेकिन साल 1999 में एक्सीडेंट के बाद उन्होंने एक्टिंग छोड़ आध्यात्मिक मार्ग पर चलने का निर्णय ले लिया था. 35 साल बाद Anu Aggarwal ने बताई Aashiqui की अनकही कहानी