दांतों का पीलापन दूर करने के अपनाएं ये घरेलू उपाय

danto ke pilapan 1638373597

1. एप्पल साइडर विनेगर

सेब के सिरके की मदद से आप दांतों की पीली रंगत को हल्का कर सकते हैं। इसके लिए आधी कटोरी पानी में 2 चम्मच सेब का सिरका मिलाएं और इस मिश्रण से गार्गल करें। इससे दांतों में फंसी गंदगी भी साफ होगी और दांतों का पीलापन भी कम होगा।

2. नारियल तेल

आयुर्वेद में ऑयल पुलिंग का तरीका बताया गया है जो दांतों की सफाई के साथ-साथ बॉडी डिटॉक्स में भी मदद करता है। नारियल के तेल से ऑयल पुलिंग करके आप दांतों का पीलापन कम कर सकते हैं। इसके लिए एक कटोरी में नारियल का तेल लें और थोड़ा सा तेल मुंह में रखें। अब तेल को मुंह में थोड़ी देर यहां से वहां घुमाएं। 5-10 मिनट ऐसा करें फिर तेल को थूंक दें।

दांतों का पीलापन दूर करने के अपनाएं ये घरेलू उपाय

3. नींबू के छिलके

खट्टे फल जैसे संतरा और नींबू के छिलकों पर थोड़ा-सा नमक छिड़ककर दांतों पर रगड़ें। ऐसे करने से दांतों का पीलापन कम होता है। दांतों में सड़न और सांसों की बदबू भी इससे कम होती है।

read more-Apache को धूल चटाने launch हुई बेस्ट फीचर्स वाली Yamaha MT-15 2.0 बाइक

4. बेकिंग सोड

दांतों को चमकाने के लिए बेकिंग सोडा या खाने का सोडा इस्तेमाल किया जा सकता है। बेकिंग सोडा और पानी को मिलाकर एक पेस्ट बनाएं और इस मिश्रण को एक ब्रश की मदद से अपने दांतों पर लगाएं और दांतों को साफ करे।