बागेश्वर धाम पहुंचे अभिनेता संजय दत्त, 5 दिन में दस्तक देगा मानसून, आज MP की प्रमुख खबरे
बागेश्वर धाम पहुंचे अभिनेता संजय दत्त, 5 दिन में दस्तक देगा मानसून, आज MP की प्रमुख खबरे

5 दिन में दस्तक देगा मानसून, अभिनेता संजय दत्त बागेश्वर धाम बालाजी महाराज के दर्शन किए और परिक्रमा लगाकर माथा टेका। हिन्दू बच्चे मदरसे में शिक्षा ले रहे जैसी आज की खास खबरें पढ़ें
बंगाल की खाड़ी एवं अरब सागर में फिलहाल मानसून शिथिल पड़ गया है। मध्य प्रदेश में मानसून चार-पांच दिन तक आने की संभावना नहीं बन रही है। अगले तीन-चार दिन में मानसून के महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार, तटीय आंध्र प्रदेश एवं गांगेय पश्चिम बंगाल में कुछ आगे बढ़ने की उम्मीद है।
चंद दिनों में मालामाल बनाएगी पुदीने की खेती, जानिए खेती का उचित तरीका और मिलने वाला लाभ
बागेश्वर धाम पहुंचे अभिनेता संजय दत्त
अभिनेता संजय दत्त बागेश्वर धाम बालाजी महाराज के दर्शन किए और परिक्रमा लगाकर माथा टेका। पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मिलकर संजय दत्त ने आशीर्वाद लिया। संजय दत्त ने कहा कि यह देश और दुनिया के लोगों की आस्था का बड़ा केंद्र है।
1 जुलाई से बदली-बदली पुलिस
मध्य प्रदेश पुलिस 1 जुलाई से बदली- बदली नजर आएगी। केंद्र द्वारा बनाए गए 3 नए कानून 1 जुलाई से प्रदेश में भी लागू हो जाएंगे। पुलिस का अधिकतर काम डिजिटल होने जा रहा है। हर घटना की वीडियो रिकार्डिंग करनी होगी।
https://yashbharat.com/realmes-attractive-smartphone-with-branded-features-and-poisonous-look-will-be-available-in-the-budget-of-the-poor/
गजब एमपी, हिंदू बच्चों को इस्लाम की शिक्षा
मध्य प्रदेश के मदरसों में हिंदू बच्चों को इस्लाम की शिक्षा देने के मामले में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव को तलब किया है। राज्य सरकार से आयोग ने सवाल किया है कि मदरसों में 9417 हिंदू बच्चे कैसे पहुंचे।
अमरवाड़ा विधानसभा के उपचुनाव के लिए आज से जमा होंगे नामांकन पत्र
उपचुनाव कांग्रेस के विधायक कमलेश शाह के विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र देने के कारण हो रहा है। 2023 में हुए विधानसभा के चुनाव में छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा सहित सभी सातों सीटें कांग्रेस ने जीती थीं।
बंपर मुनाफे के लिए कीजिए गुलाब की खेती, कम समय में मिलेगा तगड़ा लाभ और बन जाओगे धन्ना सेठ
मंदिर में गोवंश के अवशेष फेंकने वाले आरोपियों का जुलूस निकाला
रतलाम के जावरा में मंदिर में गोवंश के अवशेष फेंकने वाले आरोपियों का जुलूस निकाला गया है और उन पर NSA कानून के तहत कार्रवाई गई है। इसके अलावा मध्य प्रदेश में मानसून आगामी 5 से 6 दिन बाद दस्तक दे सकता है।








