Sunday, May 10, 2026
Latest:
katniLatest

कटनी में अवैध LPG सिलेंडर पर कार्रवाई: घर से मिला कमर्शियल गैस सिलेंडर, मामला दर्ज

कटनी, 23 मार्च: कटनी में अवैध LPG सिलेंडर पर कार्रवाई: घर से मिला कमर्शियल गैस सिलेंडर, मामला दर्ज, जिले में अवैध रूप से LPG गैस सिलेंडरों के भंडारण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर गठित संयुक्त जांच दल ने सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक घर से कमर्शियल गैस सिलेंडर बरामद किया।

जांच में क्या मिला

जांच दल ने घनश्याम अलवानी के घर (बाबा आत्माराम उदासीन गुरुद्वारा के सामने) छापेमारी की, जहां:

19 किलो क्षमता का व्यावसायिक LPG सिलेंडर बरामद हुआ सिलेंडर में करीब 7 किलो गैस भरी हुई पाई गई

दस्तावेज नहीं दिखा पाए

पूछताछ के दौरान संबंधित व्यक्ति: कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका सिलेंडर रखने के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया

प्रशासन की कार्रवाई

1 कमर्शियल गैस सिलेंडर जब्त किया गया द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय एवं वितरण विनियमन) आदेश 2000 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध LPG भंडारण और उपयोग के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस प्रकार की कार्रवाई से गैस की कालाबाजारी पर रोक लगाने में मदद मिलेगी

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम