Site icon Yashbharat.com

कार्यवाहक निरीक्षक मंजू शर्मा को गोसलपुर थाने का प्रभार, बरेला, मझौली के थाना प्रभारी भी बदले जबलपुर एसपी ने

IMG 20250915 WA0044

कटनी(YASHBHARAT.COM)। जबलपुर पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने जिले के कुछ थानों के प्रभार में फेरबदल किया है। इस फेरबदल बदल में कार्यवाहक निरीक्षक मंजू शर्मा को जबलपुर जिले के गोसलपुर थाने का नया थाना प्रभारी बनाया गया है। जिले में कानून व्यवस्था और प्रशासनिक दक्षता को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने पुलिस विभाग में एक बड़ा फेरबदल किया है। जारी किए गए आदेश के अनुसार, जिले के तीन महत्वपूर्ण थानों- बरेला, मझौली और गोसलपुर- के थाना प्रभारियों को अस्थाई रूप से अगले आदेश तक बदल दिया गया है। यह कदम पुलिस अधीक्षक की प्रशासनिक रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

इन पुलिस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी आदेश में, कई निरीक्षकों और कार्यवाहक निरीक्षकों की पदस्थापना में बदलाव किया गया है। तबादला सूची इस प्रकार है:

1=निरीक्षक विजय कुमार विश्वकर्मा: इन्हें बरेला थाना प्रभारी के पद से हटाकर पुलिस लाइन में पदस्थ किया गया है।

 

2=कार्यवाहक निरीक्षक जयप्रकाश द्विवेदी: ये मझौली के थाना प्रभारी थे, जिन्हें अब पुलिस लाइन भेजा गया है।

3=कार्यवाहक निरीक्षक अनिल पटेल: इन्हें पुलिस लाइन से हटाकर बरेला थाने का नया प्रभारी बनाया गया है।

 

4=निरीक्षक राजेंद्र कुमार मर्सकोले: ये गोसलपुर थाना प्रभारी थे, जिन्हें मझौली थाने का नया प्रभार दिया गया है।

 

5=कार्यवाहक निरीक्षक मंजू शर्मा: इन्हें पुलिस लाइन से सीधे गोसलपुर थाने का प्रभारी बनाया गया है।

Exit mobile version