मध्यप्रदेश

Acid Attack News: पीड़िता के दाे वीडियाे इंटरनेट पर वायरलः कहा-मैंंने खुद पिया तेजाब, सबकाे छाेड़ दाे

 Acid Attack News: ग्वालियर। डबरा में नवविवाहिता काे तेजाब पिलाने के मामले में अब एक नया माेड़ आ गया है। पीड़िता के दाे वीडियाे तेजी से इंटरनेट मीडिया पर वायरल हाे रहे हैं।

इसमें पीड़िता पुलिस से पति को छोड़ने की गुहार लगा रही है। इस वीडियाे में पीड़ि़ता का कहना है कि पति ने आज पूरी रात मेरी सेवा की है। रात में खून लाए, पुलिस वाले भाई साहब लौटा दो उन्हें, पूरे घरवालों को छोड़ दो, उन्होंने नहीं पिलाया, मैंने खुद पीया है, किसी ने नहीं पिलाया, सबको छोड़ दो।

दूसरे वीडियो में भी वह यही बात बोल रही है कि शौचालय में रखी तेजाब की बोतल मैंने खुद पी ली थी, मेरी गलती है, उन्हें लौटा दो, मुझे देखने के लिए कोई नहीं है, सब घरवालों को छोड़ दो।

गाैरतलब है कि ग्वालियर जिले के डबरा में 27 जून को ढाई माह पहले पीड़ि़ता की शादी हुई थी और मायका घाटीगांव में है। पीड़ि़ता के स्वजन का आरोप है कि तीन लाख रुपये कार के लिए ससुराली मांग रहे थे और न देने पर एसिड पिला दिया।मंगलवार को दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को ट्वीट किया था कि पीड़ि़ता के मामले में हल्की धाराएं लगाई गई हैं। इसके बाद ग्वालियर पुलिस ने धाराएं बढ़़ाने व तत्परता से कार्रवाई का ट्वीट रिप्लाई किया और बुधवार को पुलिस अफसरों पर कार्रवाई कर दी। साथ ही इस मामले में जिठानी व पति काे भी गिरफ्तार कर लिया था। अब यह दाे वीडियाे जारी हाेने के बाद मामला फिर से उलझ गया है। वहीं एसपी अमित सांघी ने एएसपी देहात को जांच के पीड़िता के घर भेजा था। बुधवार को एएसपी जयराज कुबेर घटना स्थल पर पहुंचे, वहां पर महिला द्वारा एसिड पीने व उल्टी होने के सबूत मिले है।

Back to top button