katniLatest

कैमोर के पास हादसा, दर्शन कर लौट रहे परिवार की कार पलटी, दो गम्भीर

कैमोर के पास हादसा, दर्शन कर लौट रहे परिवार की कार पलटी, दो गम्भीर

कटनी। कटनी जिले के कैमोर थाना अंतर्गत पेट्रोल पंप के पास हुए एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार में महिलाएं और बच्चों सहित युवक बैठे हुए थे। जिनमें दो वृद्ध महिलाओं को गंभीर चोटें आई है।

जानकारी के अनुसार कटनी के बरगवां का परिवार कैमोर स्थित मंदिर के दर्शन करने गया हुआ था। इसी दौरान यहां से लौटते समय समाने से आ रहे एक चार पहिया वाहन की लापरवाही के कारण उनका उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई।

इस घटना में वृद्ध महिला श्याम बाई व एक अन्य महिला को गंभीर चोटें आई है। वहीं अन्य सवारों को मामूली चोटें आई है। गंभीर घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल से एक निजी अस्पताल रेफर किया गया। जहां उनका इलाज जारी है।

Back to top button