Site icon Yashbharat.com

नासिक में हादसा: कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

Screenshot 20260404 093728 Chrome

नासिक में हादसा: कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत। महाराष्ट्र के नासिक जिले के डिंडोरी क्षेत्र में शनिवार तड़के एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। शिवाजी नगर के पास एक कार अनियंत्रित होकर पानी से भरे कुएं में गिर गई, जिसमें सवार एक ही परिवार के नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

नासिक में हादसा: कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

जानकारी के अनुसार, परिवार किसी कार्यक्रम से लौट रहा था। इसी दौरान चालक का नियंत्रण वाहन पर से हट गया और कार सीधे कुएं में जा गिरी। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस और बचाव दल ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर शवों को बाहर निकाला। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। यह घटना पूरे क्षेत्र में शोक और स्तब्धता का माहौल पैदा कर गई है।

Exit mobile version