Accident कटनी के बस स्टैंड के पास कुछ देर पहले ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पति पत्नी की दर्दनाक मौत की ख़बर है। ट्रक की टक्कर से मौके पर ही पति पत्नी की जान चली गई।
आपको बता दें कि आज शहर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है। पुलिस ने दो दिनों से रूट डायवर्ट और भारी वाहनों का पूर्णतः प्रतिबंध का आदेश जारी किया था फिर शहर के बीचों बीच ट्रक का प्रवेश कैसे हो गया ? बहरहाल हादसे के बाद पन्ना रोड पर ट्रक चालक ट्रक छोड़ कर फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार चरणवा निवासी सुभाष चंद्र विश्वास और उनकी पत्नी रूपाली विश्वास रिश्तेदारों को बस में बस स्टैंड छोड़ने गए थे वापस आते समय गुरुवार रात लगभग 11:30 बजे अज्ञात ट्रक चालक ने पीछे से बाइक के ऊपर ट्रक चढ़ाते हुए मौके से फरार हो गया। भाजपा नेता दिलराज अमर सिंह वहां से गुजर रहे थे उन्होंने ऑटो से दोनों गंभीर रूप से घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया लेकिन जिला अस्पताल में डॉक्टर ने पति-पत्नी को मृत घोषित कर दिया पुलिस ने दोनो को पोस्टमार्टम के लिए जिला भिजवाकर जांच प्रारंभ कर दी
न्यूज़ अपडेट हो रही है…








