
कटनी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ABVP द्वारा बुधवार को 2 बिंदुओं को लेकर आंदोलन किया था जिसमे पूर्व में बस किराया में छात्र हित में प्रावधान था की महाविद्यालय आवागमन में आधा किराया लिया जाएगा, लेकिन वह प्रावधान धीरे धीरे खत्म हो गया था उसी को लेकर छात्र हित में महाविद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों के आवागमन में बस यात्रा में किराए के आधी छूट को लेकर उप जिला अधिकारी के समक्ष अपनी बातो को लेकर मांग थी जिसका निराकरण आज शनिवार को उप जिला अधिकारी कार्यालय में बस एसोसिएशन एवं अभाविप प्रतिनिधि मंडल की बैठक कर यह निर्णय लिया गया कि महाविद्यालय विजयराघवगढ़ आने वाले छात्रों के लिए उनका प्रति छात्र 10 रुपया लिया जाएगा ।








