कटनी (04 अप्रैल) : Adhar Camp In School: कटनी के स्कूलों में आधार कैंप, छात्रों को मिलेगा नामांकन और अपडेट की सुविधा। जिले के स्कूलों में कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर आधार कैंप आयोजित किए जाएंगे, ताकि विद्यार्थियों को विद्यालय स्तर पर ही आधार से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। इससे छात्रों को नामांकन और अपडेट के लिए अलग से कहीं जाने की जरूरत नहीं होगी।
Adhar Camp In School: कटनी के स्कूलों में आधार कैंप, छात्रों को मिलेगा नामांकन और अपडेट की सुविधा
कलेक्टर के निर्देश पर प्रत्येक विकासखंड के चिन्हित स्कूलों में 6 अप्रैल से 22 अप्रैल के बीच आधार कैंप आयोजित होंगे। इन कैंपों में बच्चों के अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (एमबीयू) के साथ-साथ अन्य योजनाओं के लाभार्थियों का आधार अद्यतन भी कराया जाएगा।
विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे यूडीआईएसई-प्लस पोर्टल पर छात्रों की सूची अद्यतन करें और एमबीयू पेंडिंग छात्रों को कैंप में बुलाएं। बच्चों के अपडेटेड आधार से स्कूल प्रवेश, छात्रवृत्ति, प्रतियोगी परीक्षाओं और डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर जैसी सेवाओं में आसानी होगी।
कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिए हैं कि जिले में 100 प्रतिशत विद्यार्थियों की डिजिटल पहचान (अपार आईडी) बनाई जाए, जिससे उनके शैक्षणिक रिकॉर्ड और उपलब्धियों का डिजिटल प्रबंधन संभव हो सके।

