Latest

1 अप्रैल से फिर लगेंगे आधार शिविर: स्कूलों में ही बनेंगे और अपडेट होंगे छात्रों के आधार कार्ड

1 अप्रैल से फिर लगेंगे आधार शिविर: स्कूलों में ही बनेंगे और अपडेट होंगे छात्रों के आधार कार्ड

1 अप्रैल से फिर लगेंगे आधार शिविर: स्कूलों में ही बनेंगे और अपडेट होंगे छात्रों के आधार कार्ड।मध्य प्रदेश के कटनी सहित पूरे प्रदेश में विद्यार्थियों के लिए बड़ी सुविधा शुरू होने जा रही है।

1 अप्रैल से फिर लगेंगे आधार शिविर: स्कूलों में ही बनेंगे और अपडेट होंगे छात्रों के आधार कार्ड

राज्य शिक्षा केन्द्र और भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के सहयोग से “विद्यार्थियों के लिए आधार, अब विद्यालय के द्वार” अभियान का अगला चरण 1 अप्रैल 2026 से शुरू होगा, जो 15 मई 2026 तक चलेगा।

अब स्कूल में ही मिलेंगी आधार सेवाएं

इस अभियान के तहत विद्यार्थियों को:नया आधार कार्ड बनवाने, बायोमेट्रिक अपडेट करानेकी सुविधा सीधे उनके स्कूल में ही मिलेगी।इससे छात्रों और अभिभावकों को बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

500 से ज्यादा ऑपरेटर्स तैनात

अभियान को सफल बनाने के लिए:। 500+ ऑपरेटर्स नियुक्त किए गए हैं। स्कूलों के प्राचार्यों को UDISE+ पोर्टल पर लंबित छात्रों की सूची अपडेट करने के निर्देश दिए गए हैं। छात्रों के लिए रोस्टर बनाकर आधार अपडेट कराया जाएगा

MBU अपडेट क्यों जरूरी?

इस अभियान का मुख्य फोकस Mandatory Biometric Update (MBU) पर है:। पहला अपडेट: 5 साल की उम्र में, दूसरा अपडेट: 15–17 साल के बीच (फ्री), 17 साल के बाद: शुल्क लागू

इसमें फिंगरप्रिंट, आईरिस स्कैन और फोटो अपडेट किया जाता है।

पढ़ाई और परीक्षाओं के लिए जरूरी

अपडेटेड आधार कार्ड जरूरी है:।

  • स्कूल एडमिशन
  • स्कॉलरशिप
  • DBT योजनाएं
  • प्रतियोगी परीक्षाएं जैसे JEE, NEET, UPSC
  • APAAR ID बनाने पर भी जोर

सरकार का लक्ष्य 100% APAAR ID बनाना है, जिससे:मार्कशीट, डिग्री, सर्टिफिकेट डिजिटल रूप में सुरक्षित रहेंगेछात्रों की एक स्थायी डिजिटल पहचान बनेगी

पहले चरण में मिला बड़ा लाभ

पहले चरण में:2000+ स्कूलों में शिविर लगे15 लाख से अधिक छात्रों ने बायोमेट्रिक अपडेट करायायह अभियान छात्रों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। अब आधार से जुड़ी सभी जरूरी सेवाएं स्कूल में ही मिलेंगी, जिससे समय और परेशानी दोनों की बचत होगी।

Back to top button