Aachar Sanhita Kya hy: क्यों लगाई जाती है आचार संहिता, प्रधानमंत्री तक को करना पड़ता है पालन

 

Aachar Sanhita Kya hy: क्यों लगाई जाती है आचार संहिता, प्रधानमंत्री तक को पालन करना पड़ता है । मध्यप्रदेश में सहित पांच राज्यों में आगामी दिनों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान एक दो दिन में हो जाएगा और इसके साथ ही इन राज्यों में आचार संहिता भी लागू हो जाएगी। लिहाजा इन राज्यों में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और मंत्री न तो कोई घोषणा कर पाएंगे और न ही शिलान्यास, लोकार्पण या भूमिपूजन के कार्यक्रम होंगे। आचार संहिता के लागू होने पर क्या हो सकता है और क्या नहीं, इसे आपको विस्तार से बताते हैं।

क्यों लागू होती है आचार संहिता?

स्वतंत्र और निष्पक्ष इलेक्शन कराने के लिए चुनाव आयोग द्वारा नियम बनाए जाते हैं और इन्‍हीं नियमों को आचार संहिता कहा जाता है। चुनाव के दौरान इन नियमों का सरकार, नेता और राजनीतिक दलों को पालन करना होता है।

कब से लागू होती है आचार संहिता?

चुनाव तारीखों के ऐलान के बाद से ही आचार संहिता लागू लागू हो जाती है और इलेक्शन प्रक्रिया के खत्म होने तक लागू रहती है।

संविधान में कहां है प्रावधान?

भारत के संविधान के अनुच्छेद 324 के अधीन संसद और राज्य विधान मंडलों के लिए स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव के लिए चुनाव आयोग सत्तारूढ़ दलों और उम्मीदवारों द्वारा इसका अनुपालन सुनिश्चित करता है। यह भी सुनिश्चित किया जाता है कि चुनाव के दौरान सरकारी तंत्र का दुरुपयोग न हो।

आचार संहिता के मुख्य नियम?

 

Exit mobile version