Site icon Yashbharat.com

राजस्थान से कटनी आया युवक रहस्य मय रूप से लापता,कुठला इंदिरा नगर में अपनी पत्नी को ले जाने आय था युवक

IMG 20250611 WA0032

राजस्थान से कटनी आया युवक रहस्य मय रूप से लापता,कुठला इंदिरा नगर में अपनी पत्नी को ले जाने आय था युव

कटनी। कुठला थाना अंतर्गत इंदिरा नगर क्षेत्र से 3 जून को से एक युवक रहस्य मय ढंग से लापता हो गया है राजस्थान के गंगापूर जिले के रहने बाले अरमान कोली उम्र 18 वर्ष सिंगीवाले बंजारे समुदाय, संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। जो कि पिछले एक माह से कटनी के इंदिरा नगर में ही किराये से रहने लगा था यही पर उसका ससुराल भी है अपनी पत्नी को राजस्थान ले जाने की बात किया करता था लेकिन महिला के परिजन इस बात के लिए तैयार नहीं हो रहे थे अरमान के परिजनों ने बताया कि अरमान बाल्टी बेचने का व्यवसाय करता है और रोज की तरह काम पर निकला था, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटा।
काफी तलाश के बाद भी जब कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने कुठला थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई। इसके अलावा मामला गंभीर होता देख कोतवाली थाना में भी सूचना दी गई है। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है और युवक की तलाश शुरू कर दी है। परिजनों ने बताया कि अरमान की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी और वह स्वभाव से शांत एवं मेहनती युवक है। उसके अचानक लापता हो जाने से परिवार सदमे में है।

Exit mobile version