Site icon Yashbharat.com

यूपी में गैंगरेप की शिकार महिला ने सड़क पर दिया बच्ची को जन्म, मदद नहीं मिली

born baby

यूपी में गैंगरेप की शिकार महिला ने सड़क पर दिया बच्ची को जन्म, मदद नहीं मिली।उत्तर-प्रदेश के वाराणसी में चौबेपुर थाना क्षेत्र की गैंगरेप पीड़िता ने सोमवार शाम ऑटो में अस्पताल जाते समय एक बच्ची को जन्म दिया। प्रसव पीड़ा शुरू होने पर परिवार ने पुलिस और ऑनलाइन हेल्पलाइन से मदद मांगी, लेकिन एंबुलेंस तक नसीब नहीं हुई।

यूपी में गैंगरेप की शिकार महिला ने सड़क पर दिया बच्ची को जन्म, मदद नहीं मिली

आखिरकार रिश्तेदारों ने ऑटो का सहारा लिया। रास्ते में ही प्रसव हो गया। पास के क्लिनिक में प्राथमिक उपचार के बाद पीड़िता और बच्ची को पंडित दीनदयाल उपाध्याय महिला अस्पताल पहुंचाया गया।

 

एक साल पहले सात युवकों ने किया था गैंगरेप

पीड़िता ने बताया कि एक साल पहले उसका सात युवकों ने अपहरण कर गैंगरेप किया था और न्यूड वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया। शिकायत के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई में देरी की। केवल दो आरोपी जेल में हैं जबकि पांच अब भी खुले घूम रहे हैं। पीड़िता का कहना है कि उसे न्याय चाहिए ताकि सभी आरोपियों को सजा मिल सके।

Exit mobile version