मृत मादा हाथी का पांच डॉक्टरों की टीम ने किया पोस्टमार्टम, जेसीबी से उठाकर चिता पर रखा हाथी का शव

मृत मादा हाथी का पांच डॉक्टरों की टीम ने किया पोस्टमार्टम, जेसीबी से उठाकर चिता पर रखा हाथी का श
कटनी- ढीमरखेड़ा के ग्राम कोसमघाट में हाथी की मौत बाद मंगलवार को उसका पोस्टमार्टम किया गया। सड़क किनारे जहां हाथी का शव मिला था वहीं पंडाल लगाकर पांच डॉक्टरों की टीम पोस्टमार्टम किया। इसके बाद हाथी के अंतिम संस्कार के लिए चिता बनाई गई। हाथी के शव को जेसीबी मशीनों की मदद से चिता पर रखकर अंतिम संस्कार किया गया।
हाथी की मौत की वजह पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। वन विकास निगम कुंडम परियोजना के संभागीय प्रबंधक राहुल मिश्रा ने बताया कि करीब 58 वर्षीय मृत मादा हाथी की मौत की घटना हुई है। नानाजी देशमुख वेटरनरी विश्वविद्यालय जबलपुर के डॉक्टरों की टीम में डॉ अमोल रोकड़े, डॉ. अनूप वैश्य, डॉ. रवि सोनी, डॉ. निधि राजपूत एवं डॉ. हिमांशु जायसवाल ने मंगलवार सुबह मृत हाथी का पीएम किया है। इसके बाद जबलपुर डिप्टी कलेक्टर प्रगति तन्वी, क्षेत्रीय मुख्य महाप्रबंधक बृजेंद्र झा की उपस्थिति में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया की गई। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही हाथी की मौत का खुलासा होगा कि आखिर किन कारणों से मौत हुई है। पशु चिकित्सकों के द्वारा सैंपल जबलपुर विटनरी विश्वविद्यालय और सागर भेजे जाएंगे। हाथी की मालिक टीकमगढ़ की महिला बताई जा रही है जिसे पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया गया है उल्लेखनीय है कि गत दिवस कोसमघाट में सड़क किनारे हाथी का शव पाया गया था। हाथी को साधु बाबा अपने साथ लेकर चल रहे थे और भिक्षाटन कर रहे थे।








