Sportsखेल

मास्टर्स मीट में हिस्सा लेने के लिए चीन ने नहीं दिया भारत की 101 साल की एथलीट को वीजा

चंडीगढ़ की रहने वाली 101 साल की एथलीट मन कौर ने पिछले चार महीने से पटियाला स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी को अपना अड्डा बनाया हुआ था। वह वहां पर एशियन मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए अपने 79 साल के बेटे गुरदेव सिंह के साथ ट्रेनिंग हासिल कर रही थीं। चीन के रुबाओ में होने वाली यह चैंपियनशिप मंगलवार को शुरु हो गई। लेकिन कौर को चीन ने एशियन मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए वीजा देने से इनकार कर दिया। कौर ने अप्रैल महीने में न्यूजीलैंड में हुए वर्ल्ड मास्टर्स गैम्स में 100 मीटर की दौड़ में गोल्ड मेडल हासिल किया था। मन कौर इकतौली भारतीय इथलीट है, जिन्हें चीन ने वीजा देने से मना कर दिया।

इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए कौर ने कहा, ‘मेरा काम है दौड़ना और मैं यह काम करती रहूंगी। हम पिछले सप्ताह दिल्ली आए थे और हमने इंडियन मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन के पत्र के साथ वीजा के लिए आवेदन किया था। शुक्रवार को चीनी दूतावास के अधिकारियों ने वीजा देने से मना कर दिया। लेकिन मैं शारीरिक और मानसिक तौर पर इवेंट्स के लिए तैयार हूं और ऐसे निराशाएं मुझे नहीं रोक सकती हैं।’

One Comment

Leave a Reply

Back to top button