katniमध्यप्रदेश

तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गुरु तेग बहादुर जी की जयंती पर हुआ कार्यक्रम आयोजित

तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में
गुरु तेग बहादुर जी की जयंती पर हुआ कार्यक्रम आयोजि

कटनी-प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय कटनी में प्राचार्य डॉक्टर सुनील कुमार बाजपेई जी की अध्यक्षता में गुरु तेग बहादुर जी की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ प्राध्यापक डॉक्टर आरपी मिश्रा समाजशास्त्र विभाग डॉ माधुरी गर्ग डॉ प्रतिमा त्रिपाठी द्वारा गुरु तेग बहादुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण पुष्प अर्पण के साथ हुआ। सर्वप्रथम विद्यार्थियों को गुरु तेग बहादुर जी की वृत्त चित्र से संबंधित डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन करवा कर ज्ञानवर्धन किया गया तत्पश्चात संगोष्ठी एवं विचार विमर्श का कार्यक्रम आयोजित किया गया। डीआर आरपी मिश्रा ने गुरु तेग बहादुर जी के ऊपर विचारों को व्यक्त करते हुए कहा कि वह सिखों के नए गुरु थे और उन्होंने अपने जीवन को समाज सेवा के लिए समर्पित कर दिया हमें आज उनका अनुसरण करना चाहिए और अपने जीवन का लक्ष्य स्वयं सुधार और समाज सुधार के साथ देश सुधार और राष्ट्र रक्षा के साथ जोड़ना चाहिए। इसी अवसर पर बताया कि उन्होंने धर्म मातृभूमि और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए अपना सब कुछ बलिदान कर दिया इसीलिए उन्हें हिंद की चादर के सर्वोच्च सम्मान से भी नवाजा गया गुरु तेग बहादुर जी के चार समय प्रकाश पर्व को मानते हुए हमें उनके महान आदर्श के प्रति स्वयं को समर्पित करने की आवश्यकता है और हमें धार्मिक स्वतंत्रता और मानव कल्याण के बारे में निरंतर सोचते हुए राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए। डीआर प्रतिमा त्रिपाठी ने उनके बलिदान पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने औरंगजेब से संघर्ष किया और अंतत अपने धर्म के प्रति राष्ट्र की रक्षा के प्रति अपना शीश नहीं झुकाया। उन्हें बंदी बना लिया गया और अंततः उनका बलिदान हो गया। उर्मिला दुबे ने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी की महान शिक्षाओं को सदैव याद रखना चाहिए हमें सुख-दुख सम्मान और अपमान में स्थिर और संतुलित जीवन व्यतीत करना चाहिए उनकी शिक्षाएं हमें सामान्य सद्भाव और नैतिक मूल्यों का पालन करने हेतु निरंतर प्रेरित करती हैं। इस अवसर पर विद्यार्थियों में भी उत्साह था और उन्होंने भी अपने विचारों को व्यक्त किया। इस अवसर पर अजय निगम अंजली कुमारी किरण प्रभात पाठक नंदिनी कुशवाहा ने भी अपने विचारों को रखा और कहा कि गुरु तेग बहादुर सिंह का जीवन हम सभी के लिए अनुकरणीय है उनके आदर्शों पर चलकर हम अपने जीवन का उत्थान कर सकते हैं समाज का उत्थान कर सकते हैं। इस कार्यक्रम में प्रोफेसर जी हम मुस्तफा डॉक्टर रुक्मणी प्रताप सिंह शुभेंद्र मिश्रा सहित अन्य सभी की उपस्थिति रही अंत में डॉक्टर माधुरी गर्ग ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Back to top button