Latest

बड़ी मन्नत के बाद घोड़ी ने जन्मे खच्चर तो शख्स ने दी 300 लोगों को शानदार पार्टी, पढ़ें खबर

मुरैना। बानमोर कस्बे के एक कुंभकार के घर घोड़ी ने मन्नतों के बाद दो खच्चरों को जन्म दिया तो पूरे परिवार ने दोनों ही खच्चरों का दष्ठौन (चौक) धूमधाम से मनाया। परिवार ने अपने बच्चों का कभी दष्ठौन नहीं मनाया, लेकिन अपने दोनों खच्चरों के लिए 300 लोगों को भोज दिया, इसके साथ ही ससुराल की ओर से पच्छ भी मंगाया गया। पच्छ आने पर ढोल नगाढ़ों से स्वागत किया गया। बानमोर कस्बे में हुए इस अजीबो गरीब आयोजन की चर्चाएं दिनभर बनी रहीं।

09 05 2024 morena news naidunia 100

सुनील प्रजापति का परिवार कुंभकार का व्यवसाय करता है। उसके पास एक घोड़ा व एक घोड़ी थी। उसने बेहट के काशीबाबा से मन्नत मांगी थी कि घोड़ी के खच्चर (घोड़ा और गधे की बीच की प्रजाति) पैदा हो। अप्रैल महीने में सुनील प्रजापति की यह मन्नत पूरी हो गई। उसकी घोड़ी ने दो खच्चरों को जन्म दिया। जिसमें एक नर व एक मादा है।

खच्चरों के जन्म के बाद मन्नत पूरी होने पर बुधवार को बच्चों की तरह सुनील ने इनका दष्ठौन का कार्यक्रम रखा। जिसमें पहले उनका नामकरण किया गया, जिसमें नर का नाम भोला व मादा का नाम चांदनी रखा गया। बकायदा लोगों को भोज के लिए आमंत्रित किया गया।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम